कोर्ट ने अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश,पुलिस ने किया था इंकार- देखिए

नई दिल्ली: ऑल इण्डिया मजलिस ऐ इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और बैरिस्टर असदउद्दीन ओवैसी के छोटे भाई और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के भाषण पर करीम नगर पुलिस द्वारा क्लीन चिट दे दी गई थी।

पुलिस के निर्णय से नाखुश, बी महेंद्र रेड्डी, वकील ने स्थानीय अदालत में एक याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में, उन्होंने अदालत से श्री ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश देने वाले एक आदेश को पारित करने का अनुरोध किया।

न्यायमूर्ति मजिस्ट्रेट सुश्री पी साई सुधा की याचिका पर सुनवाई के बाद, करीम नगर पुलिस को विधायक के खिलाफ जिले में किए गए कथित हिंसक भाषण के लिए मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि 24 जुलाई को श्री ओवैसी ने करीम नगर जिले में एक जनसभा को संबोधित किया था जिसके खिलाफ भाजपा ने अपना विरोध दर्ज कराया और विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के एफआईआर दर्ज करने से मना करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक वकील ने करीमनगर कोर्ट में गुहार लगाई थी. कोर्ट ने इसके बाद एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया. सारे दस्तावेज देखने के बाद करीमनगर के न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीन थानों को धारा 153 (भड़काऊ भाषण) के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

अकबरुद्दीन ओवैसी पर आईपीसी की धारा 153 बी और 506 (धमकी देना) के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया गया है. एफआईआर अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस तक कोर्ट की कॉपी पहुंचने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

गौरतलब है कि करीमनगर में एक सभा को संबोधित करते हुए अकबरुद्दीन ओवैसी ने मॉब लिंचिंग का जिक्र करते हुए कहा था कि उनके 15 मिनट वाले बयान से अभी भी काफी लोग दहशत में हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से कहा कि उन्हें आरएसएस, बजरंग दल और बीजेपी से डरने की जरूरत नहीं है. बता दें कि अकबरुद्दीन ओवैसी का एक भाषण काफी सुर्खियों में रहा था.

उन्होंने 2013 में कहा था कि हम (मुसलमान) 25 करोड़ हैं और तुम (हिंदू) 100 करोड़ हो, 15 मिनट के लिए पुलिस हटा दो, देख लेंगे किसमें कितना दम है. अकबरुद्दीन ओवैसी ने अपने इसी बयान को फिर से दोहराया. इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान अकबरुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading