कोरोना वायरस से जुड़ा एक और फ़ेक वीडियो – ये पक्षी चीन में वायरस से ग्रसित नहीं हैं

कोरोना वायरस हाल ही में चीन के वुहान शहर के बाद अन्य देशों में फैली एक महामारी है। 10 फरवरी को द न्यू यॉर्क टाइम्स के एक लेख के अनुसार, कोरोना वायरस के संक्रमण से चीन में एक ही दिन में 97 लोगों की जान चली गयी। यह महामारी अब अन्य देशों में भी फैलने लगी है। 9 फरवरी, 2020 की खबरों के मुताबिक, भारत कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे में 17वें पायदान पर है।

“चीन देशातील वुहाण प्रांतात जेथे कोरोना रोगराईचा ज्या वटवाघळांनमुळे लागण झाल्याची शक्यता आहे त्या वटवाघळांचे येथील एका घरातील उपस्थिती किती आहे ते पहा….” (लगभग अनुवाद – चीन के वुहान में एक घर की छत से कितने सारे पंछियों को उड़ते हुए देखा जा सकता है। यह वही जगह है, जिससे कोरोना वायरस की शुरुआत हुई थी।) इस सन्देश के साथ एक फेसबुक यूज़र ने 2 फरवरी, 2020 को यह वीडियो पोस्ट किया था। इस लेख के लिखे जाने तक इस वीडियो को 920 बार देखा जा चुका है।

चीन देशातील वुहाण प्रांतात जेथे कोरोना रोगराईचा ज्या वटवाघळांनमुळे लागण झाल्याची शक्यता आहे त्या वटवाघळांचे येथील एका घरातील उपस्थिती किती आहे ते पहा….

Posted by Hemant Parab on Sunday, 2 February 2020

फ़्लोरिडा का पुराना वीडियो

ऑल्ट न्यूज़ ने गूगल पर ‘bats under the rooftop’ सर्च किया। रिज़ल्ट्स में हमें यूट्यूब पर ‘Istueta Roofing’ नाम के चैनल से 11 जून, 2011 को अपलोड किया गया तक़रीबन 12 मिनट का एक वीडियो मिला। यूट्यूब पर मिले वीडियो को अगर हम 6 मिनट 57 सेकण्ड से देखना शुरू करें तो हमें वही चीज़ दिखाई देती है जो वायरल वीडियो में दिखाई दे रही है। यूट्यूब पर वीडियो के साथ दिए गए डिस्क्रिप्शन से हमें साफ़ मालूम चलता है किये वीडियो मायामी शहर का है। इसमें एक घर की छत से चमगादड़ों को भगाने का काम किया जा रहा है।

वायरल वीडियो (बाएं) और यूट्यूब पर मिले ओरिजिनल वीडियो (दाएं) में समानताएं साफ़ देखी जा सकती हैं।

आगे ‘Istueta Roofing’ के यूट्यूब चैनल पर अधिक सर्च करने पर हमें इस घटना के कुछ अन्य वीडियो भी मिले। (वीडियो 1 और वीडियो 2)

इस तरह ये साफ़ होता है कि सोशल मीडिया पर चल रहा ये वीडियो झूठा है। असल में ये मायामी शहर का है जो कि यूएसए के फ़्लोरिडा स्टेट में है। सोशल मीडिया पर इसे चीन के वुहान शहर का बताया जा रहा है और साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि इसमें दिखाई देने वाले पक्षी कोरोना वायरस से ग्रसित हैं।

इसी दावे से कई जगहों पर शेयर हुआ ये वीडियो

ट्विटर और फेसबुक पर इस वीडियो को वुहान के कोरोना वायरस से ग्रसित पक्षियों का बताकर शेयर किया गया है।

ट्विटर पर शेयर
फेसबुक पर शेयर

The post कोरोना वायरस से जुड़ा एक और फ़ेक वीडियो – ये पक्षी चीन में वायरस से ग्रसित नहीं हैं appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading