कोरोना वायरस का असर: गोल्ड मार्केट पहली बार सबसे ऊंचाइयों पर पहुंचा!

कोरोना वायरस का असर: गोल्ड मार्केट पहली बार सबसे ऊंचाइयों पर पहुंचा!

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में भारी उछाल के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 700 रुपये की बड़ी छलांग लगाकर पहली बार 43 हजार रुपये के पार 43170 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया।

 

डेली न्यूज़ पर छपी खबर के अनुसार, इस दौरान चांदी 600 रुपये की तेजी लेकर 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

 

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर आज 8.9 डॉलर चमककर 1,609.45 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.70 डॉलर चढक़र 1,607.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.19 डॉलर बढक़र 18.33 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी। विश्लेषकों का कहना है कि कोरोना वायरस के संक्रमण में हो हरे विस्तार के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के लिए कीमती धातुओं का रूख किया है जिसके कारण इनमें भारी तेजी आयी है।

 

कल कारोबार बंद होने पर ही सोना करीब 1600 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था।

 

स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 700रुपये चमककर देश के इतिहास में पहली बार 43 हजार रुपये के पार 43170 रुपये प्रति दस ग्राम पर पंहुच गया।

 

सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 43,000 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 200 रुपये चमककर 31,300 रुपये पर रही।

 

चाँदी हाजिर 600 रुपये की तेजी के साथ 48,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। चाँदी वायदा 1134 रुपये की छलांग लगाकर 47,455 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी।

 

सिक्का लिवाली और बिकवाली 10 -10 रुपये उतरकर क्रमश: 970 रुपये और 980 रुपये प्रति इकाई पर रहे।

 

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे :- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम 43,170 रुपये, सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम 43,000 रुपये, चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम 48,600 रुपये, चांदी वायदा प्रति किलोग्राम 47,455 रुपये, सिक्का लिवाली प्रति इकाई 970 रुपये, सिक्का बिकवाली प्रति इकाई 980 रुपये, गिन्नी प्रति आठ ग्राम 31,300 रुपये।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading