केंद्र में मंत्री रह चुके इस मुस्लिम नेता ने राहुल गाँधी को लिखा पत्र, कहा- मुझे सौंपी जाए कांग्रेस की कमान

केंद्र में मंत्री रह चुके इस मुस्लिम नेता ने राहुल गाँधी को लिखा पत्र, कहा- मुझे सौंपी जाए कांग्रेस की कमान

पूर्व केंद्रीय मंत्री और हॉकी में ओलंपिक पदक विजेता असलम शेर खान ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने की इच्छा जताई है। इस बारे में असलम ने कहा कि मैंने पत्र तब लिखा जब कांग्रेस एक बार फिर चुनाव हार गई। जब राहुल गांधी ने कहा कि वह पार्टी अध्यक्ष के पद से हटना चाहते हैं और किसी और को यह जिम्मेदारी संभालते देखना चाहते हैं, मुझे लगा कि यह एक अवसर है।

असलम शेर खान ने कहा कि कांग्रेस को इस वक्त साहस की जरूरत है, किसी को आगे आना चाहिए। इसीलिए मैंने उन्हें (राहुल गांधी) को पत्र लिखा कि यदि वह पार्टी अध्यक्ष बने रहना चाहते हैं तो वह ऐसा कर सकते हैं, लेकिन अगर वह ऐसा नहीं करना चाहते तो उनके इस फैसले का भी सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘यदि आप नेहरू-गांधी परिवार से बाहर का व्यक्ति चाहते हैं तो मुझे मौका दीजिए क्योंकि अन्य कोई आगे नहीं आ रहा है। मैंने पत्र में लिखा है कि मुझे दो साल के लिए यह अवसर दिया जाए। कांग्रेस को राष्ट्रवाद से दोबारा जोड़ना बेहद आवश्यक है।’

बता दें लोकसभा चुनाव में मिली हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल गांधी ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि, कांग्रेस वर्किंग कमेटी ने उनके इस फैसले को अस्वीकृत कर दिया था, लेकिन राहुल मानने के मूड में नहीं लग रहे हैं।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading