कुवैत में मॉक-ड्रिल का वीडियो, ओमान के सुल्तान पर हमला के गलत दावे से शेयर

व्हाट्सएप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर एक वीडियो इस दावे के साथ व्यापक रूप से साझा किया जा रहा है कि ओमान के सुल्तान पर हमला किया गया था।

 

ઓમાન ના સુલતાન પર હુમલો !

Posted by Yakub Limbada on Tuesday, 17 December 2019

0:59-मिनट का यह वीडियो मुख्य रूप से गुजराती में इस संदेश के साथ साझा किया गया है- ઓમાન ના સુલતાન પર ઘાતકી હુમલો.. અદ્ભૂત બચાવ (ओमान के सुल्तान ने हमला किया … चमत्कारी बचाव-अनुवाद)। इसमें दिखता है कि सुरक्षाकर्मियों के घेरे में एक व्यक्ति, संभवतः सुल्तान, पर गोलियां चलाई जाती हैं, लेकिन उससे पहले ही उन्हें बचा कर जल्दी से दूर ले जाया जाता है। कई फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने इसी दावे के साथ वीडियो को पोस्ट किया है।

इस वीडियो को अंग्रेजी संदेश के साथ भी प्रसारित किया गया है- “Attack on Sultan of Oman – ओमान के सुल्तान पर हमला”। ऑल्ट न्यूज़ के आधिकारिक ऐप के कई उपयोगकर्ताओं ने इस वीडियो के सत्यापन का अनुरोध किया है।

ऑल्ट न्यूज़ को यही वीडियो 19 दिसंबर को ट्विटर पर पोस्ट किया हुआ मिला। इस ट्वीट में दावा किया गया है कि यह वीडियो सऊदी अरब के राजकुमार की हत्या के प्रयास को दर्शाता है। इसे अब तक 4500 से अधिक बार रिट्वीट किया जा चूका है।

तथ्य-जांच: मॉक-ड्रिल का वीडियो

ऑल्ट न्यूज़ ने सोशल मीडिया के दावों को गलत पाया। यह वीडियो ओमान के सुल्तान या सऊदी अरब के राजकुमार की हत्या के प्रयास का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। यह सुरक्षाकर्मियों द्वारा आयोजित एक मॉक ड्रिल को दर्शाता है। इस बात का संकेत इस तथ्य से मिलता है कि घटनास्थल पर मौजूद लोग अपने मोबाइल फोन से इस घटना की शूटिंग कर रहे हैं, जिसे वीडियो में देखा जा सकता है।

वीडियो को कई की-फ़्रेमों में तोड़ कर ऑल्ट न्यूज़ ने उनमें से एक की गूगल पर रिवर्स सर्च की तो लेबनानी समाचार वेबसाइट www.annahar.com पर एक लेख मिला। 13 दिसंबर 2019 की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि यह वीडियो कुवैत का है और इस दावे की तथ्य-जाँच की गई है कि कुवैती संसद के स्पीकर पर हमला किया गया था। लेख के अनुसार, वीडियो में दिख रहे सुरक्षाकर्मी कुवैत सशस्त्र बलों की एक विशिष्ट लड़ाकू इकाई कुवैत एमिरी गार्ड हैं, जो कुवैत में मॉक ड्रिल कर रहे हैं। ऑल्ट न्यूज़ इससे संबन्धित अन्य रिपोर्टें भी मिलीं।

इस प्रकार, यह ध्यान देने योग्य है कि ओमान के सुल्तान पर हमला किए जाने का दावा झूठा है। यह वीडियो कुवैत का है और सुरक्षाकर्मियों द्वारा की गयी मॉक ड्रिल का प्रतिनिधित्व करता है।

The post कुवैत में मॉक-ड्रिल का वीडियो, ओमान के सुल्तान पर हमला के गलत दावे से शेयर appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں