कुमारस्वामी का हैरान करने वाला बयान, बोले मैं राजनीति छोड़….

कुमारस्वामी का हैरान करने वाला बयान, बोले मैं राजनीति छोड़….

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल सेक्युलर के नेता एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि अगर लोग उनके परिवार को राजनीति लाना जारी रखते है तो राजनीति से दूर जाने की सोच रहे हैं। 23 जुलाई को विश्वास मत हारने के बाद कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली कांग्रेस-जद (एस) गठबंधन सरकार 14 महीने सत्ता में रहने के बाद गिर गई थी।

उन्होंने कहा, “मैं राजनीति से दूर जाने की सोच रहा हूं। मैं गलती से राजनीति में आ गया और गलती से सीएम बन गया। भगवान ने मुझे दो बार सीएम बनने का मौका दिया। 14 महीनों में मैंने राज्य के विकास की दिशा में अच्छा काम किया। मैं संतुष्ट हूं।”

कुमारस्वामी ने राजनीति से दूर जाने की वजह बताई कि लोगों ने कथित तौर पर उनके परिवार को राजनीति में खींचने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अब वे शांति से रहना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि कृपया मेरे परिवार को इमसें न घसीटा जाए। मुझे शांति से रहने दिया जाए। मैंने सत्ता में रहते हुए अच्छा काम किया। मुझे लोगों के दिल में जगह चाहिए। उन्होंने यह भी टिप्पणी की कि आज की राजनीति “अच्छे लोगों के लिए नहीं है” और यह जातिगत समीकरणों पर चल रही है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں