कुत्ते की मौत मारा गया बग़दादी- राष्ट्रपति ट्रम्प

कुत्ते की मौत मारा गया बग़दादी- राष्ट्रपति ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि दुनिया का कुख्यात आतंकी अबु बकर अल बगदादी अमेरिकी सेनाओं के ऑपरेशन में मारा गया है।

कुत्ते की मौत मारा गया
कुत्ता की मौत मारा गया। अल-कायदा सरगना ओसामा बिन लादेन के बाद से अबू बक्र अल-बगदादी दुनिया का सबसे वांछित आतंकवादी नेता था। उत्तर-पश्चिम सीरिया में अमेरिका के रात भर (शनिवार) चले विशेष अभियानों में उसकी मौत हो गई।

हजारों नागरिकों की हत्या करवाई
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के मुताबिक, उसे एक निर्मम आतंकवादी के रूप में याद किया जाएगा। इराक और सीरिया में तथाकथित ‘खलीफा’ की घोषणा करने और दुनिया भर में पवित्र युद्ध के नाम पर खूनखराबा करने का वह दोषी था।

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का मुखिया अपनी मौत के समय 48 वर्ष का था, उसने धर्म के नाम पर हजारों नागरिकों की हत्या करवाई।

क्रूर दंड के जरिए आतंकी संगठन आईएस ने क्षेत्र में अपना शासन लागू किया। आतंकी बगदादी के शासनकाल को विशेष रूप से बर्बर तरीकों के लिए याद किया जाएगा, जिसमें युद्ध, भयावहता, यातनाओं और फांसी के पेशेवर वीडियो शामिल हैं।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں