कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, अब इन बड़े नेताओं ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा

कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, अब इन बड़े नेताओं ने राहुल गांधी को सौंपा इस्तीफा

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान के बाद पार्टी में इस्तीफों की झड़ी लग गई है. शुक्रवार को कई प्रदेश अध्यक्षों समेत 120 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया. लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने पर अड़े हुए हैं. अब किसान कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने भी राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया. उन्होंने पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दिया है.

वहीं, कांग्रेस सचिव और राजस्थान के सह-प्रभारी तरुण कुमार ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक की थी. इस बैठक के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी भंग कर दी गई.

बता दें कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष का पद छोड़ने पर अड़े हुए हैं. हाल ही में राहुल ने दुख जताते हुए कहा था कि उनके इस्तीफे की पेशकश बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्षों ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया. लेकिन अब कांग्रेस में इस्तीफों की बारिश हो गई.

 

इस्तीफा देने में बड़े नेताओं में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलोठिया भी शामिल हैं. इसके अलावा हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने इस्तीफा दिया. साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस्तीफे की पेशकश की थी. वहीं अब एमपी प्रभारी और महासचिव दीपक बावरिया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

 

लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष के पद पर बने रहना नहीं चाहते. कांग्रेस नेता लगातार राहुल को मनाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन अब पार्टी पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी को इस्तीफा भेज दिया है. एक पत्र पर हस्ताक्षर कर पार्टी नेताओं ने इस्तीफा दिया है.इस पत्र पर अभी तक कांग्रेस के 120 पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं.

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading