कश्मीर : लोगों की समस्याओं को मौके पर ही हल करने के लिए लोगों के बीच जाएंगे अधिकारी

कश्मीर : लोगों की समस्याओं को मौके पर ही हल करने के लिए लोगों के बीच जाएंगे अधिकारी

श्रीनगर : कश्मीर के हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। सरकार अब लोगों की बीच विश्वास और पैठ बनाने के लिए नई नई पहल कर रही है। लोगों की समस्याओं को मौके पर ही हल करने के लिए अब जम्मू कश्मीर के सबसे बड़े अफसर लोगों के बीच जाएंगे। गृह मंत्रालय और जम्मू कश्मीर के प्रशासन ने जो प्लान बनाया है, उसके मुताबिक जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पांच सलाहकार हैं। ये सलाहकार हैं, के. के. शर्मा, विजय कुमार, स्कंदन, खुर्शीद गनई और फारूख खान।

ये सभी सलाहकार विभाग और दिनों के मुताबिक लोगों के बीच जाएंगे। क्या है प्लान प्लान के तहत राज्यपाल के सलाहकार के. के. शर्मा शुक्रवार को चर्च लेन सोनावर में लोगों के बीच जाएंगे। वे सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक लोगों की बीच रहकर उनका हाल जानेंगे और उनकी समस्याएं हल करेंगे। इसी तरह विजय कुमार मंगलवार को, स्कंदन सोमवार को और फारुक खान गुरुवार को लोगों के बीच रहेंगे।

सरकारी कामकाज बेहतर बनाने के लिए इन्हें बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों की जिम्मेदारी भी दी गई है। अब धीरे-धीरे कर्फ्यू और टेलीफोन-मोबाइल से पाबंदी हटाई जा रही है। स्कूल और सरकारी दफ्तर भी खोले जा रहे हैं। ऐसे में सरकार लोगों के बीच जाकर जहां उनके मन का हाल जानने की कोशिश करेगी, वहीं जम्मू कश्मीर और लद्दाख के विकास के लिए बनने वाली नीतियों के लिए भी रोड मैप खींचने में मदद मिल सकेगी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading