
अलवर का बहुचर्चित रकबर खान मॉब लिंचिंग मामले में एनईबी थाना पुलिस ने चौथे आरोपी को भी पकड लिया है। उसे रामगढ़ पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में 5वें आरोपी नवल शर्मा की भूमिका की जांच पेन्डिंग चल रही है।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, राज्य सरकार पहलू खान में 6 आरोपी बरी हाे जाने के बाद रकबर केस में पुख्ता पैरवी के लिए एडवोकेट अशोक शर्मा को अपर लोक अभियोजक नियुक्त कर दिया है। एसपी ने बताया कि चौथे आरोपी विजय मूर्तिकार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source