दिलीप कुमार ने किया खुलासा, मां क्यों नहीं बन पाई सायरा बानों

दिलीप कुमार ने किया खुलासा, मां क्यों नहीं बन पाई सायरा बानों

बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा सायरा बानो ने 17 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखा था। सायरा बाने ने शम्मी कपूर के साथ फिल्म ‘जंगली’ में काम किया था। तभी से सायरा बानो स्टार बन गई थीं। 17 साल की उम्र में ही स्टार बन जाने वाली सायरा बानो आज अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं।

सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था। एक्टिंग से ज्यादा सायरा बानो और दिलीप कुमार की लव स्टोरी ने लोगों का दिल जीत लिया। 22 साल की उम्र में सायरा बानो की 44 साल के दिलीप कुमार से शादी हो गई थी।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, सायरा बानो के लिए वर्ष 1964 बेहद खास था। इस साल उनकी ‘दूर की आवाज’, ‘आओ प्यार करें’, ‘आई मिलन की बेला’ और ‘अप्रैल फूल’ जैसी फिल्मों ने दस्तक दी।

इसके बाद से वह इंडस्ट्री की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक कही जाने लगीं। लेकिन इसके कुछ वक्त बाद ही वर्ष 1966 में उन्हें खुद से उम्र में काफी बड़े अभिनेता दिलीप कुमार से शादी कर ली। सायरा उस समय सिर्फ 22 साल की थीं जबकि दिलीप कुमार 44 साल के थे।

सायरा बानो और दिलीप कुमार का कोई बच्चा नहीं है। इसके पीछे की वजह का खुलासा खुद दिलीप कुमार ने किया था। दिलीप कुमार ने कुछ वक्त पहले अपनी ऑटोबायोग्राफी में इस बात का जिक्र करते हुए इसकी वजह भी बताई थी।

उन्होंने बताया कि, वर्ष 1972 में सायरा बानो प्रेगनेंट हुई थीं, लेकिन तभी उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की भी परेशानी हो गई। उस समय उनका 8वां महीना चल रहा था।

उनके हाई ब्लड प्रेशर की वजह से सर्जरी करना भी संभव नहीं हो पा रहा था और इसी बीच दम घुटने के कारण बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद से ही सायरा दोबारा कभी प्रेगनेंट नहीं हो पाईं। हालांकि इन दोनों का प्यार आज भी वैसा ही बरकरार है जैसा उन दिनों था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading