कश्मीर में धारा 370 हटाने पर तय्यब एर्दोगान ने दिया बड़ा बयान,इमरान खान माँग रहे हैं मुस्लिम दुनिया से मदद,देखिए

नई दिल्ली: जम्मू और कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 को हटाने पर पाकिस्तान नरेंद्र मोदी के इस फैसले पर बौखलाहट का शिकार है, पाकिस्तान ने कहा कि किसी भी एकतरफा कदम से राज्य के विवादित स्थिति में परिवर्तन नहीं आएगा।

विदेश मंत्रालय के एक बयान में, पाकिस्तान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूनएनएससी) के प्रस्तावों में जम्मू और कश्मीर को विवादास्पद माना गया था और भारत द्वारा एकतरफा निर्णय “जम्मू और कश्मीर और पाकिस्तान के लोगों के लिए स्वीकार्य नहीं होगा”।

तुर्की ने पाकिस्तान से कहा है कि वो वर्तमान हालात में पाकिस्तान के साथ है. कश्मीर मसले पर तुर्की पहले भी पाकिस्तान का साथ देता रहा है,इस मसले पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने सोमवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर बिन मोहम्मद से भी बात की. पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र के अलावा कई देशों से इस मामले में समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहा है।

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किए जाने को लेकर पाकिस्तान के भीतर काफ़ी हलचल है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान ख़ान ने इस मुद्दे पर तुर्की के राष्ट्रपति रजब तय्यब एर्दोगान से बात की और उन्होंने दावा किया कि तुर्की इस मामले में पाकिस्तान के साथ है।

कश्मीर के ताजा घटनाक्रम पर पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस को भी पत्र लिखा है और मांग की है कि यूएन इस पर तत्काल नोटिस ले. पाकिस्तान ने यूएन से कहा है कि वो भारत प्रशासित कश्मीर में एक फैक्ट फाइडिंग टीम भेजे और वहां के हालात को देखे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस मामले में बयान जारी किया है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह मोहम्मद क़ुरैशी ने कहा कि यूएन की टीम भारत प्रशासित कश्मीर में मानवाधिकारों की स्थिति पर एक रिपोर्ट जारी करे।

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने श्रीनगर में भारतीय सेना के नॉर्दन कमांड चीफ़ के साथ प्रदेश की सुरक्षा हालात की समीक्षा की है।

सोमवार की रात मलिक ने सुरक्षा हालात की समीक्षा की और कहा कि किसी भी हालात से निपटने के लिए अभी सतर्कता ज़रूरी है. अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी बनाए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती की गई है और कई इलाक़ों में कर्फ़्यू के साथ धारा 144 लागू है।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading