नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में 370 और 35 ऐ के हटने के बाद से लगे हुए कर्फ्यू के खिलाफ पूरी दुनिया मे आवाज उठा रही हैं,सोशल मीडिया पर इसके लिये ट्रंड चलाया जारहा है,और दुनिया के सामने कश्मीर के मुद्दे को लाने की कोशिश की जारही है।
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर इरफान पठान का जम्मू कश्मीर से बड़ा मज़बूत रिश्ता है क्योंकि वो कश्मीरी नोजवानों को क्रिकेट की ट्रेनिंग देते हैं और जम्मू कश्मीर क्रिकेट क्लब के मेंटोर की भूमिका निभाते हैं। राज्य में संचार के साधन ठप होने के बावजूद टीम को आगामी घरेलू सत्र के लिए तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) ने स्थानीय टीवी चैनलों पर विज्ञापन देकर घाटी के अपने खिलाड़ियों से संपर्क साधा। पठान ने कहा,‘हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि हम कश्मीर और इसके जिलों में खिलाड़ियों से संपर्क नहीं साध पा रहे हैं। हम जम्मू के खिलाड़ियों से संपर्क में हैं।
कश्मीर में मौजूदा हालत के कारण फिटनेस शिविर में टीम को जो फायदा मिला था, वह बेकार हो गया है।’ बता दें कि पिछले 23 दिनों से जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने और केंद्र शासित बनाए जाने के बाद से सावधानी बरतते हुए संचार माध्यमों को बंद रखा गया है।