
पूर्व आईएएस अधिकारी और जम्मू-कश्मीर पीपल्स मूवमेंट के अध्यक्ष शाह फैसल को बुधवार को पुलिस ने एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि शाह फैसल विदेश जा रहे थे। हिरासत में लेने के बाद शाह फैसल को दिल्ली एयरपोर्ट से कश्मीर भेज दिया गया है।
इसके साथ ही शाह फैसल को घर में नजरबंद भी कर दिया गया है।
केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 में बदलाव करने का निर्णय किया है। तब से ही लगातार शाह फैसल विवादित बयान दे रहे हैं।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, शाह फैसल ने कश्मीर को लेकर बुधवार को विवादित बयान भी दे दिया है। शाह फैसल ने बताया था कि हमारे सामने दो ही रास्ते हैं। कश्मीर कठपुतली बने या अलगाववादी।इसके अलावा कोई विकल्प नहीं है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source