ओवैसी बोले- इज़राइल की सरकार हमारी सहायता..?

ओवैसी बोले- इज़राइल की सरकार हमारी सहायता..?

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि इजराइल के सिक्योरिटी फर्म्स पर सरकार की सख्त निगरानी रहती है।

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने व्हाट्सएप की प्राइवेसी में सेंध पर बड़ा हमला बोलते हुए केंद्र सरकार को घेरा है।

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, ओवैसी ने कहा कि नागरिकों की प्राइवेसी की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा है कि इजराइल के सिक्योरिटी फर्म्स पर सरकार की सख्त निगरानी रहती है।

उन्होंने कहा कि ऐसे बोर्ड्स और फर्म्स में सरकार के प्रतिनिधि बैठते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच प्यार एक तरफा दिखाई दे रहा है।

इजराइली सरकार हमारी सहायता करने नहीं जा रही है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद को टैग करते हुए एक अन्य ट्वीट में ओवैसी ने लिखा कि आपने कहा था कि आप एक संवेदनशील शख्स हैं।

आप आर्थिक मंदी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बयान को वापस ले चुके हैं। इसलिए पूरी सवेंदनशीलता के साथ मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या हो रहा है। इस पूरे मामले में सरकार की जानकारी और शामिल होने की हद क्या है?

एक अन्य ट्वीट में ओवैसी ने लिखा है कि, जेंटल रिमाइंडर, गोपनीयता एक मूलभूत अधिकार है। यह आपकी जिम्मेदारी है इसे प्रोटेक्ट करें, गोपनीयता के अधिकार का उल्लंघन न होने पाए।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں