ओलंपिक चयन ट्रायल: निकहत ज़रीन की मांग, ट्रायल का हो टीवी पर सीधा प्रसारण

ओलंपिक चयन ट्रायल: निकहत ज़रीन की मांग, ट्रायल का हो टीवी पर सीधा प्रसारण

भारतीय स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मेरी कॉम और निखत जहीन के बीच चल रही जुबानी जंग से पूरी दुनिया वाकिफ है।निकहत ज़रीन ने एक बार फिर मैराकॉम के खिलाफ बयान देकर चर्चा में हैं। निखत का मैरी के साथ भारतीय मुक्केबाजी लीग (आइबीएल) में होने वाला बहु प्रतीक्षित मुकाबला रद हो गया था। इस मुकाबले के रद होने के बाद अब निखत ने मंगलवार को निष्पक्ष ओलंपिक चयन ट्रायल की मांग करते हुए राष्ट्रीय महासंघ (बीएफआइ) से मुकाबले का सीधा प्रसारण करने के लिए कहा।

ओलंपिक ट्रायल्स के तीन स्थान पहले ही तय हो चुके हैं और ऐसे में निखत के पास चौथे और अंतिम स्थान को पाने का मौका था। उसका स्थान इस पर निर्भर था कि वह मंगलवार को आइबीएल में मेरी कॉम के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करती है, लेकिन अब जबकि यह मुकाबला नहीं हो रहा है तब निखत ने बीएफआइ से निष्पक्ष फैसला

ट्रायल यहां 27 और 28 दिसंबर को होंगे जिसके लिए प्रत्येक भार वर्ग में चार दावेदार हिस्सा लेंगे। महिलाओं के 51 किग्रा में तीन स्थान पहले ही भरे जा चुके हैं। ज्योति गुलिया और रितु ग्रेवाल ने कन्नूर में राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत जीतकर ट्रायल में जगह बनाई जबकि मेरी कॉम ने अक्टूबर में रूस के उलान उदे में महिला विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर इसमें अपनी जगह सुरक्षित की थी।

चौथे स्थान के लिए निखत और पिंकी रानी दावेदार हैं। निखत ने कहा, “मैं मेरी कॉम के खिलाफ मुकाबले को लेकर बहुत उत्साहित थी, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं हो पाया। मैं इस मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार थी, लेकिन अंतिम क्षणों में मुझे पता चला कि वह नहीं खेल रही है। मैं लीग में इसलिए खेली क्योंकि सभी मुकाबले को टीवी पर देखते हैं। अब मुझे ट्रायल के लिए तैयार होना पड़ेगा, लेकिन मैं चाहती हूं कि ट्रायल बंद कमरों में न हों और उनका टीवी पर सीधा प्रसारण हो ताकि लोग जान सकें कि मुकाबले में क्या हुआ।”

 

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading