ऐजाज खान का नामांकन हुआ रद्द,अदालत में लगाऐंगे गुहार,मिलीभगत का लगाया आरोप

नई दिल्ली: हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये नामांकन हो चुका है,भाजपा शिवसेना काँग्रेस के तरफ़ से प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है,पुन्हाना विधानसभा पर काँग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रदद् कर दिया गया है।

काँग्रेस की तरफ से पुन्हाना में प्रत्याशी बनाये गए ऐजाज खान का नामांकन रद्द कर दिया गया है,जिसके बाद ऐजाज ने कड़ा एतराज जताया है,पत्रकार वार्ता कर उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी पुन्हाना पर आखिरी समय में कांग्रेस से उम्मीदवार बनाए गए मोहम्मद इल्यास से मिलीभगत करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि वे इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। एजाज ने कांग्रेस पार्टी द्वारा नामांकन के आखिरी दिन उनका टिकट रद्द किए जाने पर भी कड़ा एतराज जताते हुए कांग्रेस पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

पुन्हाना स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बात करते हुए एजाज खान ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग अधिकारी ने नामांकन का समय समाप्त होने के बाद मोहम्मद इल्यास का आवेदन लिया है। जबकि कांग्रेस से उनका टिकट 3 बजकर 20 मिनट पर दिल्ली से पुन्हाना पहुंचा था और नामांकन दाखिल करने का समय दोपहर 3 बजे तक ही था।

वहीं उन्होंने कहा कि इस बाबत चुनाव अधिकारियों से जब वीडियो रिकॉर्डिंग मांगी तो उन्होंने उसे देने से साफ मना कर दिया। उन्होंने इस बारे में रिटर्निंग अधिकारी, चुनाव अधिकारी और चुनाव आयोग को लिखित शिकायत कर दी है। चुनाव अधिकारियों द्वारा उन्हें संतुष्ट न किए जाने की स्थिति में उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाने के चेतावनी दी है।

वहीं उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि वह इस बार कांग्रेस पार्टी द्वारा उनको हटाकर बनाए गए प्रत्याशी मोहम्मद इलियास को तो वोट नहीं देंगे लेकिन किसे देंगे इस बात का फैसला वह आगामी 9 अक्तूबर को महापंचायत में लेंगे।

वहीं एजाज खान का समर्थन कांग्रेस के प्रदेश सचिव व 2009 में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे अख्तर हुसैन काटपुरी ने भी किया। उन्होंने कहा कि एजाज खान के साथ चुनाव आयोग और कांग्रेस पार्टी ने इंसाफ नहीं किया है।

दरअसल, 3 अक्तूबर को कांग्रेस पार्टी ने पुन्हाना से एजाज खान को टिकट दिया था और 4 अक्तूबर को एजाज ने करीब 1:45 बजे नामांकन कर दिया था। नॉमिनेशन के आखिरी दिन और अंतिम समय पर कांग्रेस पार्टी ने टिकट एजाज खान से छीनकर मोहम्मद इलियास को दे दिया।

रिटर्निंग अधिकारी पुन्हाना जितेंद्र गर्ग ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल नोक्षम चौधरी का नामांकन कराने जब कोर्ट में पहुंचे थे तो उस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद इल्यास भी मौजूद थे और उन्होंने सीएम से हाथ भी मिलाया था। जहां तक नामांकन रद्द होने की बात है तो कांग्रेस द्वारा भेजे गए टिकट पर लिखा था कि पार्टी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है और मोहम्मद इल्यास को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसलिए नामांकन रद्द किया गया।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading