2 सितंबर को, फेसबुक उपयोगकर्ता दीपक बागी ने मन को विचलित करने वाला एक वीडियो साझा किया, जिसमें एक व्यक्ति ज़मीन पर पड़े हैं और भीड़ उनसे बच्चा चोरी के बारे में पूछताछ करते हुए लाठी से पीट रही है। बागी ने वीडियो को इस दावे के साथ साझा किया कि लोदीपुर में स्थानीय लोगों ने एक बच्चा चोर पकड़ा, उसे पीटा गया और बाद में धम्मौर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

अन्य कई उपयोगकर्ताओं ने समान दावे से इस वीडियो को साझा किया है।

बच्चा चोरी की गलत अफवाहों के चलते एक शाररिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की हत्या
गूगल पर कीवर्ड्स से सर्च करने पर हमें अमर उजाला द्वारा 1 सितंबर, 2019 को प्रकाशित एक लेख मिला। कुछ मज़दूर एक पिकअप ट्रक में यात्रा कर रहे थे। इस दौरान शराब की दुकान के एक सेल्समैन से उनकी कहासुनी हो गई।, इस पर पिकअप सवारों ने सेल्समैन को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की। उसने खुद को बचाने के लिए बच्चा चोर, बच्चा चोर का शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीणों ने मजदूरों को लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। यह घटना उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के पीपरपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र के गांव में हुई थी।
मीडिया को दिए गए एक बयान में, अमेठी के SP ख्याति गर्ग ने बताया,“जिन बारह लोगों को अब तक पीटा गया है, उनमें से एक सोनभद्र [जिले] के रहने वाले सियाराम की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ भर्ती किया गया है। बाकी नौ लोगों का इलाज यहां अमेठी जिले में किया जा रहा है”-अनुवाद। उन्होंने यह कहते हुए बच्चा चोरी की अफवाहों को ख़ारिज किया कि,“जो भी अफवाह [बच्चा-चोरी] है, उसमें कोई सच्चाई नहीं थी। हम बच्चा चोरी की अफवाह का पूरी तरह से खंडन करते हैं, यहां कोई बच्चा-चोर गिरोह नहीं चलाया जा रहा है”।
दिनाँक 01.09.19 को थानाक्षेत्र पीपरपुर के अंतर्गत ग्रामीणों द्वारा मजदूरों को मारने पीटने की घटना के संबंध में #amethipolice अधीक्षक @khyatigarg_ips गर्ग द्वारा में दी गई बाईट pic.twitter.com/zocnEb7VpI
— AMETHI POLICE (@amethipolice) September 2, 2019
ऑल्ट न्यूज़ ने पीपरपुर पुलिस स्टेशन से संपर्क किया। पुलिस ने हमें फिर से बताया कि ये केवल अफवाहें थीं और जिन पर हमला किया गया वे बच्चा चोर नहीं थे। हमें यह भी बताया गया कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम सियाराम है, जो शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति थे और उन पर भीड़ ने हमला किया था। पुलिस के अनुसार, इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
निष्कर्ष में, उत्तर प्रदेश में शारीरिक रूप से अक्षम व्यक्ति पर बच्चा चोरी की अफवाहों के चलते उसे बेरहमी से पीटा गया। इस दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो, जिसमें झूठी अफवाहों के चलते इस व्यक्ति की जान चली गई, अब काल्पनिक अफवाहों को बढ़ावा देने के लिए सोशल मीडिया में साझा किया जा रहा है।
The post उत्तर प्रदेश में शारीरिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला appeared first on Alt News.
Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source