ईरान को कमजोर समझना और परमाणु समझौता से अलग होना अमेरिका के लिए खतरनाक साबित होगा!

ईरान को कमजोर समझना और परमाणु समझौता से अलग होना अमेरिका के लिए खतरनाक साबित होगा!

अमरीका के आगामी राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी ने कहा है कि एकपक्षीय रूप में ट्रम्प का परमाणु समझौते से निकलना बहुत बड़ी ग़लती है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, तुलसी गबार्ड ने ईरान के संदर्भ में वाइट हाउस की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान और इराक़ युद्ध की तुलना में ईरान की सैन्य शक्ति का आंकलन अमरीका के लिए ख़तरनाक सिद्ध होगा। उन्होंने इस बारे में सरकार को चेतावनी दी है।

अमरीका में आगामी राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी तुलसी गवार्ड ने पश्चिमी एशिया के लिए ताज़ा अमरीकी सैनिकों को भेजने के ट्रम्प के निर्णय की भी आलोचना करते हुए कहा कि यह युद्ध भड़काने जैसी कार्यवाही है। ज्ञात रहे कि तुलसी गबार्ड सन 2020 में अमरीका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी हैं जो ट्रम्प की नीतियों की प्रबल आलोचक हैं।

उल्लेखनीय है कि वाइट हाउस की हालिया युद्धोन्मादी नीतियों पर अमरीकी अधिकारियों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं और बहुत से यूरोपीय सरकारों ने भी इसपर नकारात्मक प्रतिक्रियाएं दी हैं।

This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source

اپنی رائے یہاں لکھیں