इस मुस्लिम देश के नोट पर गणपति की फ़ोटो, जानें क्या है इसके पीछे की वजह ?

इस मुस्लिम देश के नोट पर गणपति की फ़ोटो, जानें क्या है इसके पीछे की वजह ?

दुनिया में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाले देश की करेंसी पर अगर हिन्दू देवता की फोटो लगी हो तो ये किसी के लिए भी हैरान की बात होगी.

हिन्दू धर्म में गणेश को सभी देवी-देवताओं में सबसे पहले पूजा जाता है. आज गणेश चतुर्थी  पर हम आपको बताते हैं गणेश जी के बारे में एक ऐसी खास बात जो बहुत ही कम लोग जानते हैं. क्या आपने कभी गणेश जी की तस्वीर नोटों पर छपी देखी है. शायद नहीं देखी हो, लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है जहां के नोट पर गणेश की तस्वीर विराजमान है.

दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम आबादी वाले देश इंडोनेशिया के नोट पर गणपति छपे हैं. यहां की करेंसी भी भारत की मुद्रा की तरह ही प्रचलित है. यहां रूपियाह चलता है. आपको बता दें कि इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है. वहां सिर्फ 3 फीसदी हिन्दू आबादी है. वहां, 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की फोटो है. दरअसल, भगवान गणेश को इंडोनेशिया में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना जाता है

इंडोनेशिया में 20 हजार के नोट पर सामने भगवान गणेश की तस्वीर और पीछे क्लासरूम की तस्वीर है, जिसमें टीचर और स्टूडेंट्स हैं. साथ ही नोट पर इंडोनेशिया के पहले शिक्षा मंत्री हजर देवांत्रा की भी तस्वीर है. देवांत्रा इंडोनेशिया की आजादी के नायक रहे हैं.

कहते हैं कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह लड़खड़ा गई थी. वहां के राष्ट्रीय आर्थिक चिंतको ने काफी विचार कर बीस हजार का एक नया नोट जारी किया, जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया. लोगों का मानना है कि इसी कारण अब वहां की अर्थवयवस्था मजबूत है.

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading