
अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के लिए 2100 किलो वजनी एक विशाल घंटे का निर्माण किया गया है।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इसका निर्माण एटा जिले के जालेसर निवासी मुस्लिम कारीगर इकबाल ने किया है। घंटे की लंबाई 6 फीट और चौड़ाई 5 फीट है। इसे जालेसर नगरपालिका के अध्यक्ष विकास मित्तल के कारखाने में बनाया गया है।
इसे हिंदू-मुस्लिम समुदाय की एकता से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घंटे को बनाने में करीब 10 से 12 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
इस बारे में विकास मित्तल ने संवाददाताओं से कहा, “राम मंदिर के घंटे का निर्माण अपने अंतिम चरण में है और इसके साथ ही हमें अन्य मंदिरों के लिए घंटा बनाने के ऑर्डर भी मिल रहे हैं।
बढ़ती मांग को देखते हुए हमने और कारीगरों को नियुक्त किया है। 2100 किलो वजनी घंटे पर जालेसर (एटा) का नाम अंकित रहेगा, जिससे कि लोगों को पता चल सकेगा कि यह कहां बना है।”
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source