इक़बाल अंसारी का बड़ा बयान, बोले- अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण..?

इक़बाल अंसारी का बड़ा बयान, बोले- अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण..?

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इक़बाल अंसारी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा है कि राम मंदिर का काम जल्द शुरू होना चाहिए। इक़बाल अंसारी ने आगे कहा कि कोर्ट का निर्णय आ गया है , इसलिए अब राम मंदिर का काम जल्द शुरू हाे जाना चाहिए।

खास खबर प्र छपी खबर के अनुसार, धानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मिलकर राम मंदिर निर्माण के लिए हाथ बटाना चाहिए।

इक़बाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या से दक्षिण की तरफ सरयू नदी है जिसकी दूरी मात्र 100 से डेढ़ सौ मीटर है। मंदिर के गेट के सामने से रेलवे स्टेशन की दूरी कम से कम 200 मीटर की है।

उनका यह भी कहना है कि वे चाहते हैं कि अयोध्या में अगर लोग आएं और अयोध्या स्टेशन पर उतरें तो वहीं से उनको राम मंदिर दिखाई दे जाए। राम मंदिर पर पहुंचें तो उन्हें सरयू नदी दिखाई दें।

इक़बाल अंसारी ने कहा कि इस तरह से राम मंदिर का निर्माण हो तो लोगों की चाहत भी पूरी होगी और अयोध्या का विकास भी होगा। इसलिए शीघ्र ही राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हो जाना चाहिए।

अयोध्या मामले में मुस्लिम पक्षकार इक़बाल अंसारी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, हमने पहले भी कहा था कि अदालत का फैसला मानेंगे।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading