इंस्टाग्राम पर सलमान खान के तीन करोड़ फॉलोवर्स, अपने अंदाज में किया शुक्रिया!

इंस्टाग्राम पर सलमान खान के तीन करोड़ फॉलोवर्स, अपने अंदाज में किया शुक्रिया!

सलमान ख़ान यानी ‘बॉलीवुड के भाई’ के पास फैंस की कमी नहीं है। उनकी फ़िल्म हो या सोशल मीडिया अकाउंट उनके फैंस पहुंच ही जाते हैं

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, सलमान ख़ान की फैन फॉलोइंग का एक नया उदाहरण सामने आया है। इंस्टग्राम पर उनके ऑफ़िशियल अकाउंट पर फॉलोवर्स की संख्या तीन करोड़ (30 मिलियन) के पार कर गई है। तीन करोड़ की संख्या पार करते ही सलमान ख़ान ने अपने फैंस को स्पेशल थैंक्यू कहा।

 

View this post on Instagram

Ouii ma 30 million! Thank u all!

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on Feb 29, 2020 at 5:11am PST

//www.instagram.com/embed.js

 

सलमान ख़ान ने अपने फैंस के इस प्यार के लिए अलग अंदाज में थैक्यू कहा। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बूमरैंग अपलोड किया। इस वीडियो में पहले वह अपने फैंस को सैल्यूट करते नज़र आ रहे हैं।

 

उसके बाद एक वह लोगों का हाथ जोड़कर अभिनंदन करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने अपने ख़ास स्टाइल में लिखा, ‘ऊई… मां तीस मिलियन, आप सभी को थैंक्यू।’

 

सलमान ख़ान आखिरी बार ‘दबंग 3’ में नज़र आए थे। वहीं, अभी वह फिलहाल ‘राधे’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह इस साल ईद के समय पर रिलीज़ होगी।

 

इसे प्रभुदेवा निर्देशित कर रहे हैं। सलमान ख़ान के फैंस को इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतज़ार होगा। अब देखना होगा कि सलमान क्या कमाल करते हैं?

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading