नई दिल्ली: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में होने वाले तब्लीगी इज्तिमा जुमे के दिन फ़ज़र नमाज के बाद से शुरू हुआ तीन दिवसीय इंटरनेशनल तब्लीगी इज्तिमा में देश विदेश के लाखों लोग जमा हुए हैं।
तीन दिन तक मजहबी तकरीरों के बाद 25 नवंबर सोमवार सुबह अमनो-अमान की सामूहिक दुआ के साथ समापन होगा। इज्तिमा में शिरकत करने कंबोडिया, श्रीलंका, बियतनाम, इंडोनेशिया, इंग्लैंड, थाईलैंड, रूस सहित एक दर्जन देशों की जमातें भोपाल पहुंच गईं हैं। ये जमातें गुरुवार को इज्तिमागाह में आमद दर्ज कराएंगी।

इसके साथ अलग-अलग राज्यों से आने वाली जमातें भी इज्तिमागाह स्थल के लिए रवाना होंगी। भारत-पाक के बीच बिगड़े रिश्तों के चलते इस बार पाकिस्तानी जमातों की आमद नहीं होगी। इंतजामिया कमेटी व जिला प्रशासन ने विदेशी मेहमानों के इस्तकबाल में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित कई जगहों पर विशेष इंतजाम किए हैं।
इस बार इज्तिमा में 10 लाख से अधिक जमातियों के पहुंचने की संभावना है। जमातियों के आंकलन के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है। इज्तिमागाह पर प्रतिदिन पांच वक्त की नमाज के लिए वक्त मुकर्रर कर दिया गया है।

इंतजामिया कमेटी के प्रवक्ता अतीकुल इस्लाम का कहना है कि शुक्रवार से शुरू होने वाले इज्तिमा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। अब सिर्फ मेहमानों के आने का इंतजार है। ग्रीन इज्तिमा के मद्देनजर पूरे स्टाल्स को प्लास्टिक मुक्त रखा गया है। अगर कोई प्लास्टिक इस्तेमाल करते पाया गया तो उसे फौरन जब्त कर लिया जाएगा। साथ ही जुमे के दिन करीब 300 निकाह भी पढ़े जाएंगे।

इज्तिमा में शिरकत करने वाले लोगों की तादाद इस बार 10 लाख के आंकड़े को पार कर सकती है। देश के अलावा विदेशों से भी जमातें आएंगी, जिसमें इंडोनेशिया, श्रीलंका, सऊदी अरब, कजाकिस्तान, अफगानिस्तान यूके, कुवैत, नेपाल, ईरान, इजिप्ट, फिलीपींस, साउथ अफ्रीका, आस्ट्रेलिया और चाइना सहित 54 देशों से जमातें आने की उम्मीद है।
भोपाल का इज्तिमा दुनिया का तीसरा बड़ा धार्मिक समागम है। भोपाल के अलावा बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी इज्तिमा का आयोजन किया जाता है। इंतेजामिया कमेटी विदेशी मेहमानों पर विशेष नजर रख रही है।

इज्तिमा में इस बार 40 देशों से जमातें आ रही हैं। वहीं पहली बार वियतनाम के जायरीन भी इज्तिमा शिरकत करेंगे। लिहाजा इनके लिए थाईलैंड की जमात के कुछ जायरीनों से ट्रांसलेट करने के लिए कहा गया है। इज्तिमा कमेटी की ओर से बताया गया कि कई देशों की जमातें भोपाल आ चुकी हैं।
इस बार इज्तिमा में होने वाली तकरीरों को 7 से 8 देशों की भाषाओं में ट्रांसलेट कर बोला जाएगा। वहीं अलग से ट्रांसलेटर भी उपलब्ध रहेंगे जो तकरीरों का अपनी भाषाओं में ट्रांसलेशन कर उनके देशों की जमातों को सुनाएंगे। इज्तिमा में ट्रांसलेट हुईं तकरीरों को हैडफोन के जरिए भी सुना जा सकेगा।
इधर, गुरुवार सुबह 9.30 बजे भोपाल के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह भी इज्तिमा स्थल की तैयारियों का जायजा लेंगे। लिहाजा व्यवस्थाओं को देखने बुधवार को कलेक्टर तरुण पिथोड़े व डीआईजी इरदशाह वली व आयुक्त नगर निगम विजय दत्ता ने इज्तिमा स्थल का निरीक्षण किया। यहां लाइट, पानी, टायलेट, पार्किंग स्थल सहित अन्य सुविधाओं को जांचा और रास्तों में पड़ने वाली पार्किंग और लाइट व्यवस्था को पूरी तरह से चालू कर परीक्षण करने के निर्देश दिए।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source