आर्थिक मंदी: वित्त मंत्री ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिया!

आर्थिक मंदी: वित्त मंत्री ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिया!

अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ने के सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि मैं उद्योगों के प्रतिनिधियों से मिल रही हूं और उनसे जानकारी ले रही हूं, वे सरकार से क्या उम्मीद कर रहे हैं, और क्या चाहते हैं, इस पर उन्होंने सुझाव दिए हैं। इस दौरान सीतारमण ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब नहीं दिया।

नौकरियां छिनने के सवाल पर निर्मला सीतारमन ने कहा कि ज्यादातर जॉब्स असंगठित क्षेत्र में होती हैं और उनका डेटा नहीं है। बैंकों के विलय पर उन्होंने एसबीआई का अन्य बैंकों के साथ विलय का हवाला देते हुए कहा कि कर्मचारियों की कोई छंटनी नहीं होगी।

नौकरियां जाने की खबरों पर उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था में अधिकतर नौकरियां अनौपचारिक क्षेत्र में पैदा होती हैं, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि बजट के दौरान लिए गए कई सारे फैसलों के परिणाम दिखने लगे हैं।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, वित्त मंत्री सीतारमन कहा कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना जारी रखेगी, लेकिन अन्य वाहनों की कीमत पर नहीं। उन्होंने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (GST) में कटौती करने से संबंधित फैसला जीएसटी काउंसिल लेगा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں