नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर बेहद व्यस्त हैं। फिल्म में वह सरदार की भूमिका में दिखेंगे। इस लुक में आने के लिए आमिर अपनी दाढ़ी भी बढ़ा रहे हैं। यह फिल्म मशहूर हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप से प्रेरित है।
इस फिल्म में टॉम हैंक्स के जरिए अमेरिका के इतिहास की बड़ी घटनाओं को भी पेश किया गया था। अब लाल सिंह चड्ढा में भी सरदार बने आमिर खान देश के विभाजन और उसके बाद घटित हुई घटनाओं को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाएंगे। इन घटनाओं में ऑपरेशन ब्लू स्टार और बाबरी मस्जिद विध्वंस भी शामिल हैं।

फिल्म से जुड़े एक सूत्र के अनुसार लाल सिंह चड्ढा में देश के इतिहास के कुछ संवेदशील घटनाओं की झलक देखने को मिलेगी जिसमें ऑपरेशन ब्लू स्टार और बाबरी मस्जिद विध्वंस भी शामिल है। सूत्र ने आगे बताया, फॉरेस्ट गंप को हिंदी में बनाने का मुख्य उद्देश्य मूल फिल्म को अपने देश के अनुसार ढाली जाए। भारतीय इतिहास के क्रूर पहलुओं को छिपाया नहीं जा सकता है। उन्हें सावधानी पूर्वक पटल पर लाना होगा।
फिल्म में सभी तथ्यों को सही तरीके से पेश किया जाएगा। इसके लिए आमिर खान और फिल्म के निर्माता पटकथा पर प्रसिद्ध इतिहासकारों से सलाह-मशविरा करेंगे। मेकर्स इस फिल्म को पूरी तरह से सही बनाना चाहते हैं।
फिल्म में आमिर खान के अपोजिट करीना कपूर नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि पिछले साल ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के फ्लॉप होने का बाद आमिर की इस फिल्म को दर्शक कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source