
मशहूर पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का गाना हटाने पर दस लाख लोगों ने संबंधित यूट्यूब चैनल को छोड़ दिया। इसके बाद चैनल को फिर से गाने को अपलोड करना पड़ा।
यह जानकारी पाकिस्तान के उर्दू अखबार जंग ने अपनी रिपोर्ट में दी है। इसमें कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान में तनाव बढऩे के बाद भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर रोक लगा दी गई थी।
पाकिस्तानी गायकों के गानों को बॉलीवुड फिल्मों से निकाल दिया गया और ‘इस छोटी सोच’ का असर गायक आतिफ असलम पर भी पड़ा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तनाव के बीच भारत की मशहूर ऑडियो कंपनी टी सीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल से आतिफ का गीत ‘बारिशें’ हटा दिया था।
खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इससे टी सीरीज को भारी नुकसान उठाना पड़ा। गाना हटाए जाने के कुछ ही दिनों में करीब दस लाख संगीत प्रेमियों ने इसका यूट्यूब चैनल छोड़ दिया।
इस नुकसान के बाद चैनल के प्रबंधन ने कुछ दिन बाद इस गाने को फिर से अपलोड कर दिया। अखबार ने बताया है कि इस बारे में आतिफ असलम ने कहा कि यह सब क्यों हुआ, इस बारे में वह कुछ नहीं जानते।
तनाव में कमी के बाद टी सीरीज ने गाना खुद से अपलोड कर दिया। उन्होंने कहा कि इसकी (गाने को फिर से यूट्यूब चैनल पर अपलोड करना) एक वजह यही समझ में आती है कि ऐसा भारत और पाकिस्तान के संगीत प्रशंसकों की वजह से संभव हो सका है।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source