
जम्मू कश्मीर में तेजी से सामान्य होते हालात के बीच जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने राज्य में हिरासत में लिए गए नेताओं को रिहा करना शुरू किया है। प्रशासन राज्य का विशेष दर्जा पांच अगस्त को समाप्त किए जाने के बाद से हिरासत में लिये गये तीन नेताओं को आज रिहा करेगा। अधिकारियों ने बुधवार रात यह जानकारी दी।
इंडिया टीवी न्यूज डॉट कॉम के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि यावर मीर, नूर मोहम्मद और शोएब लोन को एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करने समेत विभिन्न आधार पर रिहा किया जाएगा।
#JammuandKashmir #Congress president GA Mir, who was recently released from house arrest, accused the state administration of deliberately created hurdles for mainstream parties to facilitate the win of the ruling #BJPin the #BDC electionshttps://t.co/WjlNAf4bLE
— Firstpost (@firstpost) October 9, 2019
मीर पीडीपी के राफियाबाद विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रह चुके हैं, जबकि लोन ने कांग्रेस के टिकट से उत्तर कश्मीर से चुनाव लड़ा था जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
उन्होंने बाद में कांग्रेस छोड़ दी थी। उन्हें पीपुल्स कांफ्रेंस प्रमुख सज्जाद लोन का करीबी माना जाता है। नूर मोहम्मद नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकर्ता हैं।
No meeting with party leaders on Monday, says a tweet from @MehboobaMufti's account
The Abdullahs and Mehbooba Mufti have been kept under house arrest since the Centre’s August 5 move on Jammu and Kashmir.
Read: https://t.co/Uh96o5HYRT pic.twitter.com/ZguXBglUAE
— Hindustan Times (@htTweets) October 7, 2019
अधिकारियों ने बताया कि रिहा किए जाने से पहले नूर मोहम्मद एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर शांति बनाए रखने एवं अच्छे व्यवहार का वादा करेंगे।
गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को समाप्त करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने के केंद्र सरकार के पांच अगस्त के फैसले के बाद नेताओं, अलगाववादियों, कार्यकर्ताओं और वकीलों समेत हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source