आईआईटी छात्रा फातिमा की मौत: सीबीआई करेगी जांच!

आईआईटी छात्रा फातिमा की मौत: सीबीआई करेगी जांच!

CBI ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-मद्रास (IIT-M) की छात्रा फातिमा लतीफ की मौत से जुड़े मामले में जांच का जिम्मा संभाल लिया है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एजेंसी की चेन्नई इकाई की विशेष अपराध शाखा ने 27 दिसंबर को स्थानीय पुलिस की प्राथमिकी को फिर से दर्ज किया और जांच का जिम्मा संभाल लिया।

केरल के कोल्लम की रहने वाली लतीफ आईआईटी मद्रास में मानविकी विषय (पांच वर्षीय इंटिग्रेटेड एमए प्रोग्राम) की प्रथम वर्ष की छात्रा थी।

अधिकारियों ने बताया कि नौ नवंबर को छात्रावास के एक कमरे में शव फंखे से लटका मिला। पूर्व में चेन्नई की कोट्टूपुरम पुलिस मामले की जांच कर रही थी और बाद में मामला सीसीबी को स्थानांतरित किया गया।

छात्रा के माता-पिता अब्दुल लतीफ और सजीता ने पांच दिसंबर को केरल के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी और अपनी बेटी के लिए न्याय मांगा था।

अपनी बेटी की मौत के बाद अब्दुल लतीफ ने चेन्नई में आरोप लगाया था कि उनके पास सबूत हैं कि मानविकी और समाज विज्ञान विभाग में कुछ प्रोफेसरों ने फातिमा लतीफ को परेशान किया था।

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں