आंध्र प्रदेश- विजयवाड़ा की एक गौशाला में 100 से अधिक गायों की मौत !

आंध्र प्रदेश- विजयवाड़ा की एक गौशाला में 100 से अधिक गायों की मौत !

आंध्र प्रदेश के कृष्णा के कोट्टुरू ताडेपल्ली गांव की गौशाला में करीब 98 गायों की मौत हो गई है। इस मामले पर विजयवाड़ा के एसपी ने कहा कि पुलिस कर्मचारी तुरंत घटनास्थल पहुंचे और स्थानीय पशु चिकित्सकों बुलाया। रिपोर्ट के आधार पर हम कार्रवाई करेंगे।

खबरों के मुताबिक 25 अन्य गायें भी जीवन बचाने के लिए जूझ रही हैं। विजवाड़ा नगर निगम के पशु चिकित्सकों के द्वारा इलाज किया जा रहा है। हालांकि गायों के मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं पाया है।

डॉक्टरों को संदेह है कि चारे में विषाक्त के कारण इन गायों की मौतें हुई होंगी। पुलिस निरीक्षक मोहम्मद उमर ने बताया कि हम पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। अगर यह साजिश होगी तो हम विजयवाड़ा सिटी में मामला दर्ज करेंगे। गौशाला से लगभग 150 गायों को मौत से बचाया गया है जबकि कुछ को विजयवाड़ा के इंद्रकीलाद्री पहाड़ी पर कनक दुर्गा मंदिर में दान किया गया है। गौशाला समिति के सदस्य साहू ने बताया कि हमने हमेशा की तरह शाम सात बजे चारा दिया। रात नौ बजे तक गायों ने बेचैी दिखाना शुरू कर दिया और एक के बाद एक गिरना शुरू हो गए।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں