आंध्रप्रदेश और बांग्लादेश की पुरानी तस्वीरें 2019 असम बाढ़ के रूप में साझा

सोशल मीडिया में बाढ़ के पानी से हिरण को बचाने वाले एक किशोर की तस्वीर को साझा किया गया है। सुशांत नंदा नामक एक उपयोगकर्ता ने इस संदेश के साथ एक तस्वीर को ट्वीट किया,“हीरो उन रास्तों से बनते है जिसे वह खुद पसंद करते है ना कि उस शक्ति से जिसे वे पाते है। यह पृथ्वी के उस हीरो की असम की अद्भुत तस्वीर है”-(अनुवाद)। इस साल असम में भयंकर बाढ़ आई है, जिससे डेढ़ लाख लोग राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर हुए और कम से कम 30 लोगों की जान चली गयी है।

एक अन्य तस्वीर जिसमें एक व्यक्ति पानी में पूरा डूबा हुआ है और अपने कंधो पर एक बच्ची को लेकर जा रहा है, इस तस्वीर को भी असम में हाल ही में आई बाढ़ से संबंधित बताकर साझा किया गया है।

तथ्य जांच

गूगल पर दोनों तस्वीरों को रिवर्स इमेज सर्च करने से, ऑल्ट न्यूज़ ने पाया कि ये दोनों तस्वीरें पुरानी है और 2019 की असम बाढ़ से संबधित नहीं है।

पहली तस्वीर

इस तस्वीर को फरवरी 2014 में बांग्लादेश में आयी बाढ़ के दौरान लिया गया था। UK स्थित डेली मेल की फोटो स्टोरी के मुताबिक, यह घटना बांग्लादेश के नोआखली में हुई थी, जहां पर एक वन्यजीव फोटोग्राफर हसीबुल वहाब ने बेलाल नाम के इस किशोर की इस बहादुरी भरे काम को तस्वीर में कैद किया था। रिपोर्ट के मुताबिक,“इस घटना के दौरान, वहां पर मौजूद लोग इस कठिन कार्य के बारे में चिंतित थे कि यह लड़का हमें वापस दिखाई देगा या नहीं। अंत में जब उसने हिरण को उसके परिवार से वापस मिलाने का कठिन काम किया तो सामने की तरफ किनारे पर खड़े लोगों ने उसके लिए चिल्लाकर ख़ुशी प्रकट की”-(अनुवाद)।

दूसरी तस्वीर

यह तस्वीर 2016 में आंध्र प्रदेश में आयी बाढ़ के दौरान ली गई थी, जहां पर एक चिंतातुर पिता अपनी बीमार बेटी को गहरे पानी में सिर पर उठाकर चल रहा था ताकि वो अपनी बेटी को नज़दीक के किसी अस्पताल में ले जा सके। 29 सितंबर 2016 को डेली मेल के अनुसार,“आंध्र प्रदेश के कुडुमुसारे गांव के 30 वर्षीय किसान पांगी सतीबाबू ने अपनी छह महीने की बेटी को तीन मील तक अपने सिर पर उठाकर निकटतम स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया”-(अनुवाद)।

अतः हमनें अपनी पड़ताल में पाया कि भारत के आंध्रप्रदेश और बांग्लादेश में आयी बाढ़ की पुरानी तस्वीरों को हाल ही में असम में आयी बाढ़ का बताकर साझा किया गया।

The post आंध्रप्रदेश और बांग्लादेश की पुरानी तस्वीरें 2019 असम बाढ़ के रूप में साझा appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading