अवैध संबंध खुलासे की धमकी देने की वज़ह से मां ने अपने बेटे को मार डाला!

अवैध संबंध खुलासे की धमकी देने की वज़ह से मां ने अपने बेटे को मार डाला!

अवैध संबंध के बारे में खुलासा करने की धमकी देने पर हैदराबाद की एक महिला ने अपने 9 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। यह सनसनीखेज वारदात तेलंगाना के नलगोंडा जिले की है।

 

हिन्दुस्तान लाइव पर छपी खबर के अनुसार, पुलिस के अनुसार महिला के बेटे ने मां की करतूतों के बारे में पिता को जानकारी देने की धमकी दी थी जिसके बाद महिला ने कथित तौर पर नौ साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

 

 

पुलिस के अनुसार नलगोंडा जिले में बीती शाम यह घटना हुई। महिला (30) ने घर पर तौलिये की मदद से लड़के का गला घोंट दिया।

 

पुलिस ने बताया कि महिला का पति बोरवेल करने वाली कंपनी में काम करता है और अकसर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता है।

 

पुलिस के अनुसार पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

 

साभार- हिन्दुस्तान लाइव

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading