अलका लांबा के कपड़े पर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह नहीं, भारतीय ध्वज है; फोटोशॉप तस्वीर

दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस सांसद अलका लांबा की एक तस्वीर सोशल मीडिया में प्रसारित है, जिसमें उनके टीशर्ट पर कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह हाथ अंकित किया हुआ है। तस्वीर के साथ साझा किया जा रहा संदेश है –“लाम्बा मैडम जानती है कि कोई EVM पर पंजा दबाने की कोशिश न करेगा ऐसा अश्लील प्रचार चुनाव के वक्त प्रतिबन्धित हो। चुनाव आयोग तुरन्त संज्ञान ले।” ट्विटर हैंडल @Krantikari108 से ट्वीट की गई इस तस्वीर को 300 से ज़्यादा बार लाइक और करीब 165 बार रिट्वीट किया गया है।

इस तस्वीर को फेसबुक और ट्विटर पर भी समान दावे के साथ साझा किया गया है।

फोटोशॉप तस्वीर

अलका लांबा की तस्वीर को गूगल पर रिवर्स सर्च करने पर, हमें लेख मिले, जिसमें मूल तस्वीर शामिल है। लांबा की टीशर्ट पर भारत का झंडा अंकित है ना कि कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह।

15 अगस्त, 2019 को कांग्रेस सांसद ने एक ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने प्रसारित तस्वीर के साथ अन्य कुछ तस्वीरें शेयर की थी। इन तस्वीरों में भी उनके कपड़े पर कांग्रेस पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं बल्कि भारतीय झंडा अंकित है।

इस प्रकार, अलका लांबा के कपड़े में अंकित भारतीय झंडे के स्थान पर कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथ को फोटोशोप कर ऐसा दर्शाया गया कि वो कांग्रेस पार्टी का प्रचार कर रही हैं।

The post अलका लांबा के कपड़े पर कांग्रेस का चुनाव चिन्ह नहीं, भारतीय ध्वज है; फोटोशॉप तस्वीर appeared first on Alt News.

Syndicated Feed from Altnews/hindi Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading