
वॉशिंगटन : अमेरिका ने भारत में बड़े आतंकी हमले की आशंका जताई है. अमेरिका ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान से कई आतंकी संगठन भारत में बड़े हमले की तैयारी में हैं. इंडो-पैसिफिक सिक्योरिटी अफेयर्स के सहायक सचिव रान्डेल श्रीवर ने कहा कि मुझे लगता है कि कश्मीर को लेकर भारत के निर्णय के बाद सीमा पार से कई बड़े हमले को अंजाम दिया जा सकता है. हालांकि मुझे नहीं लगता कि चीन इस तरह के हमले का समर्थन करेगा या उसे सही बताएगा. अमेरिका ने कहा कि अगर पाकिस्तान इन आतंकवादी समूहों को काबू में रखे तो इन हमलों को रोका जा सकता है।
भारत प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक रक्षा मंत्री रैंडल शाइवर ने वॉशिंगटन की जनता से कहा कि कश्मीर पर फैसले के बाद कई देशों को डर है कि आतंकवादी समूह सीमापार से हमलों को अंजाम दे सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि चीन इस तरह का कोई संघर्ष चाहेगा या उसका समर्थन करेगा।’ शाइवर कश्मीर मुद्दे पर चीन द्वारा पाकिस्तान को समर्थन देने के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
भारत ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 एवं 35ए के अधिकतर प्रावधानों को 5 अगस्त को खत्म कर दिया था। शाइवर ने कहा, ‘मुझे लगता है कि यह (कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को चीन का समर्थन) बहुत हद तक कूटनीतिक एवं राजनीतिक समर्थन है।’ पेंटागन के शीर्ष अधिकारी ने कहा, ‘उन्होंने (चीन ने) पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंच पर समर्थन दिया है। संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दा ले जाया जाए या नहीं, इस संबंध में कुछ चर्चा हुई तो चीन इसका समर्थन करेगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि चीन इससे ज्यादा कुछ करेगा।’
उन्होंने कहा कि चीन का पाकिस्तान के साथ लंबे समय से संबंध है और उनकी भारत के साथ प्रतिद्वंद्विता बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत चीन के साथ स्थिर संबंध चाहता है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर के मौजूदा दौरे का जिक्र करते हुए शाइवर ने कहा कि अमेरिका उनके साथ विचार-विमर्श कर रहा है।
Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source