अफगानिस्तान में अमरीकी दूतावास के निकट ब्लास्ट, चार लोगों की मौत!

अफगानिस्तान में अमरीकी दूतावास के निकट ब्लास्ट, चार लोगों की मौत!

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में अमरीकी दूतावास के निकट भीषण विस्फोट हुआ है। गुरूवार की सुबह यह विस्फोट उस स्थान पर हुआ जहां से नैटो का मुख्यालय भी निकट है।विस्फोट के बाद घटनास्थल पर पहले आग का गोला दिखाई दिया फिर वहां पर धुंए के बादल छा गए।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, जिस स्थान पर विस्फोट हुआ है उस ओर जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस विस्फोट की विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी थी किंतु सूत्रों का कहना है कि इसमें कम से कम 4 लोग हताहत और 8 अन्य घायल हुए हैं। विस्फोट की ज़िम्मेदारी भी किसी ने अभी नहीं ली है।

ज्ञात रहे कि इससे पहले सोमवार की रात को भी काबुल के आवासीय क्षेत्र में कार बम विस्फोट हुआ था जिमसें 20 लोग मारे गए थे जबकि 120 लोग घायल हुए थे। मृतकों में अधिकतर आम नागरिक थे। उस बम विस्फोट की ज़िम्मेदारी तालेबान ने स्वीकार की थी।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں