अध्यक्ष पद पर काबिज रह सकते हैं अमित शाह!

अध्यक्ष पद पर काबिज रह सकते हैं अमित शाह!

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह साल के अंत तक संगठन की कमान संभाले रह सकते हैं। इस साल तीन राज्यों हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में होने जा रहे विधानसभा के अहम चुनाव के मद्देनजर इस संभावना पर पार्टी और संघ के स्तर पर नए सिरे से चर्चा शुरू हुई है।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, अगर सहमति बनी तो पार्टी शाह के सहयोग के लिए कार्यकारी अध्यक्ष का चुनाव करेगी। संगठन चुनाव कराने के लिए शाह ने 13 और 14 जून को सभी राज्यों के संगठन मंत्रियों की बैठक बुलाई है।

संघ सूत्रों के मुताबिक हालांकि शाह को अध्यक्ष बनाए रखने की चर्चा अभी प्रारंभिक स्तर पर ही है। मगर तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव को देखते हुए शाह को संगठन के मुखिया के तौर पर बनाए रखा जा सकता है।

हालांकि शाह को जनवरी में ही अध्यक्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद लोकसभा चुनाव के कारण छह महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।

गृह मंत्री बनने के बाद शाह की जिम्मेदारियां काफी बढ़ गई हैं, ऐसे में उनके सहयोग के लिए पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष चुन सकती है। शाह को अध्यक्ष बनाए रखने पर सहमति नहीं भी बनी तो परोक्ष रूप से संगठन का जिम्मा उन्हीं के पास रहेगा।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading