अकबरुद्दीन ओवैसी के बेटे नूरुद्दीन ओवैसी को काबलियत पर अमेरिका में मिलेगा बड़ा अवार्ड,देखिए

नई दिल्ली: ओवैसी परिवार के युवा उभरते हुए चेहरे साँसद असदउद्दीन ओवैसी के भतीजे और विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी के इकलौते पुत्र नूरुद्दीन ओवैसी भी अपने बड़ो के नक़्शे क़दम पर चल रहे हैं,अधिकतर अपने पिता और ताया ये साथ रैलियों और प्रोग्राम में इनको देखा जाता रहा है।

नूरुद्दीन ओवैसी मेडिकल के होनहार छात्र हैं,जिन्होंने दक्कन कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेस के चौथे साल में सबसे अधिक नम्बर लाकर नाम रौशन किया है।

नूरुद्दीन ओवैसी को इस कामयाबी पर अमेरिका में डॉक्टर्स की मशहूर संगठन दक्कन एलुमनाई एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (DAANA) की तरफ से क्लिनिकल टॉपर के अवार्ड से नवाजा जाएगा।

नूरुद्दीन ओवैसी को अवार्ड देने के ऐलान से हैदराबाद शहर में जश्न का माहौल है,Aimim कार्यकर्ता भविष्य के अपने इस होनहार नेता की कामयाबी पर जश्न मना रहे हैं,तथा देश दुनिया से मुबारकबाद देने वालो का तांता लगा हुआ है।

नूरुद्दीन ओवैसी के पिता अकबरुद्दीन ओवैसी को तेलंगाना सरकार की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है,मुख्यमंत्री केसीआर ने उन्हें पीएसी का चेयरमैन नियुक्त किया है।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading