VIIDEO- फ्लाइट में साध्वी प्रज्ञा पर भड़के यात्री, कहा-आपको शर्म आनी चाहिए…

VIIDEO- फ्लाइट में साध्वी प्रज्ञा पर भड़के यात्री, कहा-आपको शर्म आनी चाहिए…

भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले उनके बयान पर काफी बवाल हुआ था।
इस बार साध्वी प्रज्ञा का विमान में क्रू मेंबर्स और यात्रियों के साथ बहस करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल शेयर करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

इस बार स्पाइस जेट की फ्लाइट में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के साथ सीट के लिए तीखी बहस करते हुए प्रज्ञा ठाकुर और उनके साथियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक यात्री साध्वी प्रज्ञा से कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि आपको शर्म नहीं है कि आप इस तरह का बर्ताव कर रही हैं।

क्या था मामला : शनिवार को स्पाइस जेट की दिल्ली से भोपाल आते समय भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञासिंह ठाकुर को पंसद की सीट नहीं मिली तो वे विमान के अंदर ही धरने पर बैठ गईं।

हालांकि पत्रकारों के सामने साध्वी प्रज्ञा ने धरने पर बैठने की बात से इंकार किया था। प्रज्ञा ने स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से भोपाल आने के बाद शनिवार शाम को विमानतल निदेशक को अपनी शिकायत की थी।

https://platform.twitter.com/widgets.js

This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading