
कर्नाटक के मैंगलुरु से एक वीडियो सामने आया है जिसमें आरएसएस नेता प्रभाकर भट्ट के स्कूल में रविवार को हुए कार्यक्रम में करीब 100 बच्चे ‘बाबरी मस्जिद विध्वंस’ को रीक्रिएट करते दिखे। बच्चों ने इस दौरान बाबरी मस्जिद के पोस्टर को ढहाया और ‘राम मंदिर वहीं बनेगा’ नारा भी लगाया। केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो श्रीराम विद्या केंद्र स्पोर्ट्स फेस्टिवल का है। इस वीडियो की काफी आलोचना की जा रही है।
Karnataka school run by RSS man makes kids ‘demolish’ Babri Masjid in a play
The Chief Guests for the event were Union Minister of Chemicals and Fertilizers, DV Sadananda Gowda; Puducherry Governor Kiran Bedi; and several Ministers from Karnataka. pic.twitter.com/hVdqxvfdvI
— Sanyukta (@dramadhikari) December 16, 2019
https://platform.twitter.com/widgets.js
बता दें कि ये स्कूल प्रभाकर भट्ट के द्वारा चलाया जाता है, जो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की दक्षिण मध्य क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं कि इस प्रकार की राजनीति में बच्चों को कैसे शामिल किया जा सकता है और इस प्रकार की चीज़ें स्कूल में क्यों लागू की जा रही हैं। गौरतलब है कि बीते दिनों ही सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या के रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद के मामले में फैसला सुनाया था, ये केस कई दशकों से अदालतों के चक्कर काट रहा था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार विवादित भूमि को हिंदू पक्ष को दे दिया गया है, वहीं मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में 5 एकड़ की जमीन अलग से दी गई है।
This post appeared first on The Siasat.com https://hindi.siasat.com/ SOURCE POST LINK