Video: Live मैच में खुल गया मुस्लिम महिला खिलाड़ी का हिजाब, विरोधी टीम ने मदद कर जीता दिल,देखिए

नई दिल्ली: खेल के मैदान में अक्सर ऐसा कुछ देखने को मिलती हैं जो हमेशा प्यार और मोहब्बत की मिसाल बनते हैं,जो दुनिया के लोगों आपस में मोहब्बत करने के लिये सीख देते हैं।

ऐसी ही एक घटना जॉर्डन में खेले गए एक फुटबॉल मैच के दैरान हुआ जिसने देखने वालों को सीख दी की हर धर्म की इज्जत की जानी चाहिए, चाहे वह आपका साथी हो या विरोधी।

जॉर्डन में डब्ल्यूएएफएफ वुमेन क्लब चैंपियनशिप चल रही थी. इसी चैंपियनशिप में शाबाब अल अर्डन और अरब ओर्थोडॉक्स क्लब के बीच मुकाबला खेला जा रहा था. इस मुकाबले के दौरान हिजाब पहनकर खेल रही फुटबॉलर ड्रिबल करते हुए मुश्किल में पड़ गई।

दूसरी टीम के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल को ड्रिबल करते हुए खिलाड़ी का हिजाब ढीला हो गया जिसके कारण उनके बाल खुलने लगे और वह फौरन नीचे बैठ गई. जैसे ही उनके पास खड़े विराधी टीम के खिलाड़ियों को इस बात का एहसास हुआ उन्होंने उनके चारो ओर खड़े हो गए, ताकी उनके बाल किसी को दिखाई ना दें और वह अपना हिजाब ठीक कर सके।

इस दौरान स्टेडियम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर खिलाड़ियों के इस काम के लिए तारीफ की. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद लोगों ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की।

फुटबॉल फैंस ने कहा कि ऐसा करके खिलाड़ियों ने सभी को मिसाल बनकर दिखाया है. कुछ फैंस ने कहा कि दूसरों के धर्म की इज्जत करना सीखाते हैं. कुछ फैंस ने इसे असल फेमिनिज्न बताया।

This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading