VIDEO- सड़क हादसे में घायल हुईं शबाना आजमी की हालत स्थिर

VIDEO- सड़क हादसे में घायल हुईं शबाना आजमी की हालत स्थिर

शबाना आजमी सड़क हादसे में घायल हो गई हैं। एएनआई के मुताबिक ये हादसा मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ है। खालापुर टोल बूथ के पास उनकी गाड़ी अचानक ट्रक से टकरा गई जिसकी वजह से शबाना आजमी की नाक और मुंह में चोट आई है। लोकसत्ता की रिपोर्ट के मुताबिक शबाना आजमी को एमजीएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। इस समय उनका इलाज किया जा रहा है।

एक्सिडेंट, शनिवार शाम करीब 3:30 बजे हुआ है। शबाना आजमी के साथ उनके पति जावेद अख्तर भी मौजूद थे। उन्हें कोई चोट नहीं आई है।

https://platform.twitter.com/widgets.js

रायगढ़ सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस अनिल परास्कर के मुताबिक ये हादसा खालापुर के पास मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर हुआ है। उनकी गाड़ी ट्रक से टकराई है।

अब शबाना आजमी को दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है। एएनआई के मुताबिक शबाना आजमी को कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट के लिए शिफ्ट किया गया है। इसी बीच हॉस्पिटल के सीईओ और कार्यकारी निर्देशक डॉ. संतोष शेट्टी का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि शबाना आजमी की हालत स्थिर है और उन्हें अंडर ऑब्जर्वेशन रखा गया है।

This post appeared first on The Siasat.com

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading