Video: सिंगर आतिफ असलम हज के लिये रवाना,कश्मीरियों के बारे में कही बड़ी बात,देखिए

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली धारा 370 को हटाने का नरेंद्र मोदी सरकार ने फैसला लिया है,राष्ट्रपति के आदेश के बाद लद्दाख को जम्‍मू कश्‍मीर से अलग कर दिया गया है और दोनों अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश रहेंगे।

देश में जहां लोग सरकार के इस फैसले का दिल से स्‍वागत कर रहे हैं वहीं कई पाकिस्‍तानी पसैनैलिटीज़ ने भारत के इस कदम का विरोध किया है. अब इस लिस्‍ट में पाकिस्‍तानी गायक आतिफ असलम का नाम जुड़ गया है।

आतिफ असलम ने ट्विटर पर लिखा,’ कुछ बड़ा आप लोगों के साथ शेयर करते हुए खुशी हो रही है. इंशाअल्‍लाह, मैं जल्‍द ही अपनी जिंदगी के सबसे जरूरी सफर पर निकलने वाला हूं. हज पर जाने से पहले मैं सभी से माफी मांगता हूं, मेरे फैंस हो, परिवार हो या फिर मेरे दोस्‍त हों.’

उन्‍होंने आगे लिखा,’ अगर मैंन कभी भी किसी को भी ठेस पहुंचाया है तो मुझे माफ कर दें. कृप्‍या दुआओं में मुझे याद रखें. इसके सा‍थ ही मैं कश्‍मीरियों के साथ हो रही हिंसा और आत्‍याचार की भी निंदा करता हूं. अल्‍लाह कश्‍मीर और पूरी दुनियां के मासूमों की रक्षा करें.’

आतिफ ने अपने पोस्‍ट में कश्‍मीर का जिक्र किया है जो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने आतिफ असलम के इस ट्वीट पर नाराजगी जाहिर की है. सिंगर ने भारत सरकार के कदम को कश्‍मीर में आत्‍याचार बता दिया है.
एक यूजर ने लिखा,’ अल्‍लाह आपको खुश रखे. लेकिन आप यह न भूलें कि भारतीय जनता ने आपको प्‍यार और सम्‍मान दिया, यह जानते हुए कि आप पाकिस्‍तानी हैं.’

बता दें कि आतिफ असलम ने कई बॉलीवुड सॉन्‍ग गाये हैं और उनकी देश में भी अच्‍छी-खासी फैन फ्लोविंग है. पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद बॉलीवुड में पाकिस्‍तान कलाकारों को बैन कर दिया गया है. सलमान खान ने भी अपनी फिल्‍म ‘नोटबुक’ से आतिफ का सॉन्‍ग हटवा दिया था।

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading