नई दिल्ली: आईसीसी विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 18 रन हरा दिया है,इसके साथ ही भारत का विश्वपक में सफर खत्म हो गया है,भारतीय टीम के इस प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को काफी दुख पहुँचा है।
टीम इंडिया की इस हार के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली भी काफी दुखी नजर आए और उन्होंने टीम इंडिया की हार की वजह भी बताई। विराट ने मैच के बाद कहा कि टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन शुरुआत की 40 मिनट के खेल ने सब कुछ खत्म कर दिया और हमें ले डूबा। हमने दबाव में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। विराट ने कहा कि धोनी और जडेजा के बीच अच्छी साझेदारी हुई।
Team India Captain Virat Kohli: The game pretty much changed in the first 40 minutes when we were batting. New Zealand deserves a lot of credit because they really put up a great display of how to bowl with a new ball & forced us to make errors, if any. #INDvsNZ pic.twitter.com/XZxS24FQ95
— ANI (@ANI) July 10, 2019
उन्होंने कहा कि ये हमेशा ही बुरा लगता है कि जब आप पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल रहे हैं और पांच मिनट में ही आपको टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस हार से हम दुखी जरूर हैं लेकिन निराश नहीं हैं। हमने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा खेल दिखाया।

विराट ने कहा कि कीवी तेज गेंदबाजों ने पहले स्पेल में फर्क पैदा किया और हमारे बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेज दिया। रिषभ पंत के बारे में विराट ने कहा कि उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। वो काफी युवा हैं और इस तरह की गलतियां सब करते हैं। रिषभ काफी टैलेंटेड हैं और अपने अनुभव के साथ सीखेंगे। वहीं धोनी के बारे में विराट ने कहा कि उन्हें एक छोर पर खड़े रहना था और पारी को संभालनी थी। उन्हें यही रोल दिया गया था और उन्होंने अपना काम बखूबी किया।
Captain @imVkohli all praise for @imjadeja post his semi-final show #TeamIndia #CWC19 #INDvNZ pic.twitter.com/egJJkzwZ0I
— BCCI (@BCCI) July 10, 2019
विराट ने कहा कि मैदान के बाहर बात करना आसान है, लेकिन मैदान पर हालात अलग तरह के होते हैं। इस हार से हम सबके लेंगे और भविष्य में और अच्छा करने की कोशिश करेंगे। हम जिस तरह के विश्व कप में खेले हैं उस पर हमें गर्व है। जसप्रीत ने काफी अच्छी गेंदबाजी की और जडेजा ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का खेल दिखाया। जडेजा ने हमें मैच में वापसी दिलाई पर वो आउट हो गए और फिर हम वापसी नहीं कर पाए।