VIDEO- यूएफसी 242 में खबीब ने फिर रचा इतिहास, डस्टिन को हराकर दुनिया को चौकाया !

VIDEO- यूएफसी 242 में खबीब ने फिर रचा इतिहास, डस्टिन को हराकर दुनिया को चौकाया !

दुनिया के सबसे मशहुर खिलाड़ी खबीब नर्मागोमेडोव ने एक बार फिर नया इतिहास रचा है। खबीब नर्मागोमेडोव  UFC लाइटवेट चैंपियन में अपने विरोधी डस्टिन पोयरियर को हराकर 28वीं बार जीत दर्ज की है। ये अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है और ये वहीं चैंपियन हैं जिन्होंने एक साल पहले डब्लू डब्लू ई (WWE) की तरफ से ऑफर आने की बात कहकर सबको चौंका दिया था। खबीब ने UFC में एक बड़ी स्ट्रीक अपने नाम कर ली है, और ये ठीक वैसी ही है जैसी अंडरटेकर ने रेसलमेनिया में और गोल्डबर्ग ने अपने मुकाबलों को लेकर बनाई हुई है।

बता दें की फाइट की शुरुआत से ही खबीब अपने विरोधी पर वार कर रहे थे। इसकी वजह से डस्टिन थोड़े धीमे पड़ गए थे। इस मौके का फायदा उठाकर चैंपियन ने उनपर ठीक उसी तरह से वार किया जैसा उन्होंने कॉनर मैक्ग्रेगर पर फाइट में किया था।

पहले राउंड में खबीबी ने पकड़ बनाई हुई थी, जबकि दूसरे राउंड में खबीब का एक पंच डस्टिन की आंख के नीच लगा और वो लहूलुहान हो गए। फिर क्या था तीसरे राउंड में खबीब ने दमदार शुरुआत की और डस्टिन एकाएक खुद को संभालने में लग गए लेकिन चैंपियन ने अपने विरोधी पर एक रियर नेकेड चोक सब्मिशन मूव अप्लाई कर दिया और डस्टिन ने टैप आउट कर दिया। इस जीत के साथ खबीब ने 28वीं रिकॉर्ड जीत दर्ज की। खबीब ने अपनी जीत को शानदार तरीके से मनाया और वो ऑक्टागन से बाहर भी चले गए थे।

मैच के खत्म होने के बाद खबीब को बधाइयों का तांता लग गया। ये देखना होगा कि खबीब अब किस शो में वापसी करते हैं और उस दौरान उनका काम कैसा रहता है, क्योंकि कंपनी के अगले इवेंट में उनका कोई मैच प्रस्तावित नहीं है।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading