
हरियाणा के सोनीपत में मस्जिद के इमाम और उनकी पत्नी के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मामला गांव मानिक माजरा का है जहाँ मस्जिद के इमाम इरफान और उसकी पत्नी याशमीन की हत्या तेजधार हथियार से की गई है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर सोनीपत के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक मौहाली गांव का इरफान मनक माजरी गांव में बनी मस्जिद में 4 साल से इमामत कर रहा था। एक साल पहले उसकी शादी 25 वर्षीय यासमीन से हुई थी। दोनों मस्जिद के नजदीक बने कमरे में ही रहते थे। सुबह 5 बजे मस्जिद में आवाजाही शुरू हुई तो खुर्शीद नाम के व्यक्ति ने कमरे में दोनों के शव देखे। दोनों के शरीर पर तेजधार हथियार से कम से कम 15 से 20 निशान मिले हैं।
इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है । सोनीपत पुलिस और एफएसएल की टीम वारदात की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम में मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए ताकि मामले में जल्द से जल्द खुलासा हो सके।
जांच कर रहे डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को डबल मर्डर की सूचना मिली थी। हमने मौके पर जाकर देखा तो इरफान और उसकी पत्नी यास्मीन की हत्या तेजधार हथियार से हुई है शरीर पर चोट के कई निशान हैं। इरफान मस्जिद में इमाम का काम करता था पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source