VIDEO: यूएई के बाद अब इस मुस्लिम देश ने दिया बड़ा अवार्ड!

यूएई के बाद बहरीन में भी प्रधानमंत्री मोदी को सम्मानित किया गया है। शनिवार को बहरीन के राजा के साथ मुलाकात के दौरान पीएम मोदी को द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनसां से सम्मानित किया गया।

पीएम मोदी ने बहरीन की ओर से यह सम्मान मिलने के बाद कहा, ‘मैं द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनसां से सम्मानित होने से खुद को सम्मानित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने कहा की यह पूरे भारत के लिए सम्मान की बात है। यह बहरीन और भारत के बीच घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक है।

यूएई की अपनी द्विपक्षीय यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री को ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ भी प्रदान किया गया था। यूएई के क्राउन प्रिंस शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्‍मान ‘ऑर्डर ऑफ जायद’ से सम्‍मानित किया था।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں