भारत पाकिस्तान में तनाव को लेकर सुब्रमण्‍यम स्वामी ने दिया बड़ा बयान!

भारत पाकिस्तान में तनाव को लेकर सुब्रमण्‍यम स्वामी ने दिया बड़ा बयान!

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि देश के हित में करतारपुर गलियारा परियोजना पर काम रोक देना चाहिए और किसी भी मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ वार्ता नहीं की जानी चाहिए।

स्वामी ने यहां एक संगोष्ठी से इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘मेरे विचार से देश के हित में (करतारपुर गलियारे पर) काम आगे नहीं बढ़ना चाहिए। जो भी काम (परियोजना पर) हुआ है, उसे वहीं रोक देना चाहिए।’’

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम के अनुसार, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ किसी भी मुद्दे पर वार्ता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश को किसी भी वार्ता के लिए करतारपुर गलियारा परियोजना सहित कोई बहाना नहीं दिया जाना चाहिए।

जब उनसे पूछा गया कि करतारपुर गलियारा परियोजना रोके जाने से क्या सिखों की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचेंगी तो उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिख समुदाय की भावनाओं को अच्छी तरह समझता हूं और मैंने हमेशा सिखों का समर्थन किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सिखों को यह समझना चाहिए कि पाकिस्तान के इरादे नेक नहीं हैं।

Syndicated Feed from Siasat hindi – hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں