नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपने शानादर प्रदर्शन को लेकर चर्चाओं में हैं,शमी की गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पारी से जीत दर्ज करी है।
भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने साथी पेसर मोहम्मद शमी की प्रशंसा करते हुए कहा कि शमी कहीं भी गेंद डालते हैं, उन्हें विकेट मिल जाता है।

हर्षा भोगले से बातचीत में इशांत ने मजाक में हंसते हुए कहा, ‘मैं शमी से पूछता हूं कि वो ऐसा क्या कर रहा, जब पैड पर लगती है तो आउट कर देता है, बल्लेबाज पुल मारता है तो आउट हो जाता है। मैं इससे पूछ रहा हूं कि ऐसा क्या कर रहा है, हमें भी बता दे हम तो बीट करा-करा के परेशान हैं। ऐसी कौन सी चीज कर रहा है।
Ahead of the pink ball Test, Ishant Sharma seeks advice from Mohammed Shami. Funny banter between the two
Full interview
https://t.co/hq1gKfhVIP pic.twitter.com/BcbzOmVKlm
— BCCI (@BCCI) November 16, 2019
इशांत के इस मजाक पर शमी ने कहा, ‘मेरे दिमाग में रहता है कि मैं कोच और कप्तान की तरफ से फ्री हूं। बाकी आप लोग हैं जो मुझे फ्री रहने देते हैं और ज्यादा सोचने नहीं देते। जो टेस्ट मैच में करना चाहिए मैं वही कर रहा हूं, मैं अच्छे टप्पे पर रख रहा हूं। आप लोग मेरा काम आसान कर देते हैं।’
इस पर इशांत ने कहा, ‘हम भी वही करते हैं। हम पूछ कुछ और रहे हैं तुम कुछ और कह रहे हो। हम भी अच्छे एरिया में डाल रहे हैं लेकिन तुम मारते हो पैड पर तो नीचे लग जाती है हम मारते हैं तो मिस हो जाती है, ऐसा क्यों? शमी ने हंसते हुए कहा, देखो लोगों ने कहा है कि बिरयानी का कमाल है और इसके अलावा मुझ पर अल्लाह का करम है।’
This post appeared first on The Inquilaab http://theinquilaab.com/ POST LINK Source Syndicated Feed from The Inquilaab http://theinquilaab.com Original Link- Source

