VIDEO- भूकंप से हिला पाकिस्तान, कारें-बसें जमीन में धंसीं, 5 की मौत

VIDEO- भूकंप से हिला पाकिस्तान, कारें-बसें जमीन में धंसीं, 5 की मौत

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मंगलवार की दोपहर करीब चार बजकर इकतीस मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली एनसीआर के अलावा चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 6.3 रिएक्टर स्केल रही। जबकि, भूकंप का केन्द्र पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का मीरपुर बतााया जा रहा है।

भूकंप के बाद लोग अचानक दहशत में आ गए और कई जगहों पर लोग अपने घरों और ऑफिसों के अंदर से बाहर निकल गए। शुरुआती खबरों के मुताबिक, हालांकि अभी तक भूकंप के कहीं पर किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है।

खबरों के मुताबिक, भूकंप के झटके इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए। उधर, जम्मू कश्मीर के जिन हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए वो इलाके हैं- राजौरी और पूंछ।

भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर भी महसूस किया गया है। झटके  पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, चंडीगढ़, गुरदासपुर में भी महसूस किए गए हैं।

भूकंप के पाकिस्तान को भारी नुकसान

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, मंगलवार की दोपहर 5.8 मैग्नीट्यूड के भूकंप ने इस्लामाबाद, पीओके, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर समेत पाकिस्तान के कई शहरों और वहां के उत्तरी हिस्सों को हिलाकर रख दिया है।

डॉन न्यूज़ भूकंप के तेज झटके करीब आठ से दस सेकेंड तक महसूस किए गए। पाकिस्तान के जिन शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए वो हैं- सियालकोट, सरगौधा, मनशेरा, गुजरात, चित्राल, मालखंड, मुल्तान, शंगला, बजौर, स्वात, साहिवाल, रहीम यार खा और मीरपुर है।

भूकंप का केन्द्र पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर 

पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी और लाहौर समेत कई शहरों में मंगलवार को भूकंप के झटके महसूस किये गये। स्थानीय मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। ‘डॉन न्यूज टीवी की खबर के अनुसार भूकंप के झटके आठ से दस सेकंड तक महसूस किये गये। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.7 मापी गई।

भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। यूरोपियन मैडिटेर्रियन सिसमेलॉजिकल सेंटर (ईएमएससी) के मुताबिक, भूकंप का केन्द्र लाहौर से 173 किलोमीटर दूर रहा।

Syndicated Feed from hindi.siasat.com Original Link- Source

اپنی رائے یہاں لکھیں

Discover more from ورق تازہ

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading