
मध्यप्रदेश में इंदौर के भारतीय जनता पार्टी के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने सरेआम नगर निगम के कर्मचारी की पिटाई की. इसके बाद उनकी गिरफ्तारी भी हो गई. आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ थाना एमजी रोड में हुई धारा 353, 294, 506, 147, 148 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताना चाहते है कि आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम ऑफिसर की इंदौर में क्रिकेट के बल्ले से पिटाई की थी. नगर निगम के अधिकारी अतिक्रमण रोकने के लिए वहां पर एक जर्जर मकान को तोड़ने गए थे.
बेटे की गुंडागर्दी पर सवाल पूछा तो न्यूज़ 24 के ऐंकर से बोले कैलाश विजयवर्गीय – “तुम्हारी औक़ात क्या है?” pic.twitter.com/d3EJKYfsga
— Manak Gupta (@manakgupta) June 26, 2019
गिरफ्तारी के बाद अब उनके बचाव में उनके पिता, भारतीय जनता पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीयआ गए हैं. बेटे के करतूत के बारे में जब एक निजी चैनल ने कैलाश विजयवर्गीय से पूछा तो वे बदतमीजी पर उतर आये और न्यूज़ एंकर से कहा कि तुम्हारी औकात क्या हैं?
वायरल हुए वीडियो में यह साफ देखा जा रहा है कि किस तरह आकाश विजयवर्गीय नगर निगम ऑफिसर के साथ बदसलूकी कर उसकी बल्ले से पिटाई कर रहे हैं. यह वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो गया.
ज्ञात हो कि कैलाश विजयवर्गीय पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी प्रभारी है और पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर तमाम टीवी चैनलों पर डिबेट करते नजर आते है.
This is syndicated feed from Siasat.com we have not made any changes to the content Source